18 Apr 2024, 16:31:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हंसराज हंस के बाद पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भी BJP में हुए शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 3:15PM | Updated Date: Apr 26 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वह शुक्रवार दोपहर भाजपा के मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भाजपा ज्वाइन कराने वाले उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हंसराज हंस हैं। बता दें कि हंसराज हंस दलेर मेहंदी के समधी हैं। हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस और दलेर मेहंदी की बेटी अवजीत कौर ने साल 2017 में शादी की थी।
 
इस मौके पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद थे। कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और एक्टर सनी देओल भी बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने हंसराज हंस को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया है। अब दलेर मेंहदी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बिहार के पटना में 18 अगस्त 1967 को जन्मे दलेर को बचपन से ही गाने का शौक था। 5 साल की उम्र से ही दलेर ने गायन कला सीखना शुरू कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »