24 Apr 2024, 14:06:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंग ने रूस में सैन्य स्मारक पर किया पुष्प चक्र अर्पित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 12:04PM | Updated Date: Apr 26 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

व्लादीवोस्तोक। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने रूस के व्लादीवोस्तोक में सैन्य स्मारक ‘मिलिट्री ग्लोरी आॅफ द पैसिफिक फ्लीट’ पर शुक्रवार को पुष्प चक्र अर्पित किया। किम ने जो पुष्प चक्र अर्पित किया उस पर एक लाल रिबन पर कोरियाई भाषा में लिखा है! ‘‘किम जोंग उन की तरफ से अपनी मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले योद्धाओं के लिए’। रूस के प्राइमोर्सकी टेरीटरी के गवर्नर ओलेग कोझेमयाको, रूसी राजदूत ओलेग बर्मिस्त्रोव, उत्तर कोरिया में रूस के राजदूत एलेंक्जेंडर मात्सेगोरा और उप विदेश मंत्री इगोर मोरगुलोव ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

किम ने रशियन नेशल गार्ड के सलामी गारद का भी निरीक्षक किया। रूसी फार ईस्टर्न रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि श्री किम निजी ट्रेन से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तड़के पांच बजे व्लादीवोस्तोक से रवाना हो गये है। वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पहले शिखर सम्मेलन के लिए बुधवार शाम यहां पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को ऐतिहासिक बैठक हुई। उन्होंने लगभग 3.5 घंटे तक विभिन्न मसलों पर एक-दूसरे के साथ चर्चा की। उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप में हालात और विभिन्न संयुक्त परियोजनाओं पर बातचीत की। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »