19 Apr 2024, 21:57:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में फेसबुक के खिलाफ जांच की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 12:00PM | Updated Date: Apr 26 2019 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी) लेटिटिया जेम्स ने फेसबुक के खिलाफ उपभोक्ताओं के ईमेल से जुड़ी गोपनीय जानकारियां अवैध तरीके से एकत्रित करने के आरोपों की जांच की घोषणा की है। सुश्री जेम्स के कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार ऑटर्नी जनरल जेम्स ने गुरुवार को फेसबुक द्वारा बिना इजाजत 15 लाख उपभोक्ताओं की गोपनीय जानकारियां संग्रहित करने के आरोपों की जांच करने की घोषणा की।
 
विज्ञप्ति के मुताबिक फेसबुक ने जिन लोगों की गोपनीय जानकारियां अनुचित तरीके से संग्रहित की है उनकी संख्या 15 लाख के बजाय करोड़ों हो सकती है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘फेसबुक द्वारा नये उपभोक्ता के ईमेल पासवर्ड सत्यापन प्रक्रिया के जरिये 15 लाख लोगों की गोयपनीय जानकारियां संग्रहित करने की बात कही जा रही है, लेकिन इनकी संख्या करोड़ों में हो सकती है।’’ 
 
उधर, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका के संघीय अभियोजक फेसबुक द्वारा कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों को उपभोक्ताओं की निजी जानकारियों का इस्तेमाल करने की अनुमति दिये जाने का खुलासा होने के बाद उसके खिलाफ  आपराधिक मामले की जांच कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »