29 Mar 2024, 10:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लुहानस्क के खान में दुर्घटना से दो की मौत, 15 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 11:41AM | Updated Date: Apr 26 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुहान्स्क। पश्चिमी रूस की सीमा के पास पूर्वी यूक्रेन में एक शहर लुहानस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) के कोयला खान में एक दुर्घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हैं। आपात स्थिति के मंत्री एवजेनिय कात्सालोव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
कात्सालोव ने संवाददाताओं से कहा, ''खान के भीतर की स्थिति गंभीर है। फिलहाल दो लोग मृत पाये और 15 लापता हैं।''  यह दुर्घटना बुधवार को यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र में स्थित एलपीआर में यूरीवका के स्खिडकार्बन खान में हुई। एलपीआर के नेता कहा कि वह शुक्रवार तड़के दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »