25 Apr 2024, 16:06:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वाराणसी से प्रियंका गांधी नहीं... अजय राय लड़ेंगे पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 1:52PM | Updated Date: Apr 25 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवार अजय राय को मैदान में उतारा है इसके साथ ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के वहां से चुनाव लड़ने अटकले समाप्त हो गई। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से आज यहां विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने वाराणसी सीट पर अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। 
 
अजय राय वाराणसी सीट से विधायक रहे चुके हैं। अजय राय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1996 में बीजेपी प्रत्याशी के रूप में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़कर की थी, जिसमें उन्‍हें विजय प्राप्‍त हुई थी। इसके बाद अजय राय ने सपा में शामिल हो गए थे। सपा के 2009 में लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं सके थे। इसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो और 2012 में विधायक बने।
 
गौर तलब है कि मीडिमा में पिछले कुछ दिनों से अटकले लगायी जा रही थी कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेगी और मोदी को टक्कर देगी लेकिन राय के उम्मीदवार बनने सभी अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने अब तक 424 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »