18 Apr 2024, 10:57:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

धर्म-जाति की राजनीति करते हैं राहुल गांधी : स्मृति ईरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 6:19PM | Updated Date: Apr 24 2019 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केन्द्रीय मंत्री एवं अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह 'धर्म और जाति" की राजनीति करते हैं। स्मृति ने यहां एक जनसभा में कहा, 'अमेठी के लापता सांसद ने विकास तो नहीं किया पर समाज को विखंडित करने में कोई कोर कसर नहीं छोडी।'
 
उन्होंने दावा किया कि 15 सालों से अमेठी पर जुर्म करने वाले राहुल लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाते एवं बांटते रहे। स्मृति ने आरोप लगाया कि अमेठी में कांग्रेस 'नोट बांटो, वोट पाओ' की राजनीति करती रही है। 'लेकिन इस बार अमेठी की आजादी का चुनाव है। जनता जाग चुकी है और इस बार लापता सांसद की विदाई तय है।' उन्होंने कहा कि 55 साल से यहां 'नामदार लोग हैं लेकिन लोगों को ठीक से पीने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »