25 Apr 2024, 05:38:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में हमले के बाद बुर्के पर लग सकता है बैन, जानें क्‍यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 2:29PM | Updated Date: Apr 24 2019 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में हुए हमलों के बाद अब यहां बुर्के पर प्रतिबंध की योजना पर अमल की तैयारी शुरू कर दी है। जांच के संदिग्धों और अन्य सबूतों से हमले में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने के संकेत मिले हैं। रविवार को हुए इन हमलों में अब तक 350 लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 लोग घायल हो गए। मंगलवार को यह जानकारी दी गई कि सरकार मस्जिद अधिकारियों से विचार विमर्श करके इस कदम को लागू करने की योजना बना रही है। अखबार ने सूत्र के हवाले से कहा ‘उन्होंने (सूत्र) कहा कि सरकार मस्जिद अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर इस कदम को लागू करने की योजना बना रही है और सोमवार को कई मंत्रियों ने इस मामले पर राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना से बात की।’
 
ऐसा पाया गया कि 1990 की शुरुआत में खाड़ी युद्ध तक श्री लंका में मुस्लिम महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा में बुर्का और नकाब कभी शामिल नहीं रहे। खाड़ी युद्ध के समय चरमपंथी तत्वों ने मुस्लिम महिलाओं के लिए पर्दा शुरू किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा सूत्रों ने बताया कि डेमाटागोडा में घटनाओं में शामिल रही कई महिलाएं भी बुर्का पहनकर भाग गई। अगर श्री लंका ने बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया तो वह एशिया, अफ्रीका और यूरोप में उन देशों के समूह में शामिल हो जाएगा जिन्होंने आतंकवादियों को पुलिस से बचने या विस्फोटकों को छिपाने के लिए बुर्का का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए ऐसा किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »