29 Mar 2024, 17:12:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़के पर रोक लगाने से NIA कोर्ट का इंकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 2:09PM | Updated Date: Apr 24 2019 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एनआईए कोर्ट ने भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव लड़ने से रोक लगाने से इंकार कर दिया है। एनआईए कोर्ट ने बुधवार को कहा कि हमारे पास किसी को भी चुनाव लड़ने से रोकने का अधिकार नहीं है। अत: हम इस मामले में दखल नहीं दे सकते। इस मामले में चुनाव आयोग ही कोई फैसला ले सकता है।
 
इस आधार पर अदालत ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ अर्जी को नकार दिया। उल्लेखनीय है कि साध्वी ठाकुर ने मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किया है। दूसरी ओर, बाबरी मस्जिद समेत अन्य मुद्दों पर साध्वी के विवादित बयानों को मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है ‍और उन्हें नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग बुधवार शाम तक इस मामले में फैसला ले सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »