20 Apr 2024, 02:16:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

युगांडा में भारी बारिश से 18 लोगों की मौत, 100 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 1:07AM | Updated Date: Apr 24 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंपाला। पूर्वी युगांडा के दो जिलों में रात भर हुई भारी बारिश के बाद 18 लोगों की मौत की हो गयी है। युगांडा के अधिकारी ने मंगलवार इस आशय की पुष्टि की। बसोगा के उत्तरी क्षेत्र के पुलिस प्रवक्ता माइकल कसादा ने बताया कि 13 लोगों की मौत क्रेन्डे जिले में हुयी जबकि पांच अन्य लोगों की सोमवार रात को कमुली जिले में मौत हो गयी। कसादा ने कहा, ‘‘सोमवार रात भारी बारिश के कारण क्षेत्र में बाढ़ आ गयी थी। अधिकतर लोगों की खासकर बच्चों की घर की दीवारों की चपेट में आने से मौत हो गयी।’’ उन्होंने कहा कि 100 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि क्योग झील के पास कम भूमि वाला क्षेत्र प्रभावित है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि एक दल को क्षेत्र के लोगों को राहत सामग्री वितरित करने के लिए भेजा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »