29 Mar 2024, 11:01:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के मंत्री को ब्लैकमेलिंग कर करोड़ों रू. मांग रही महिला पत्रकार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 11:48AM | Updated Date: Apr 23 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर ढाई करोड़ रुपए मांग रही एक महिला पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से उसका टैब जब्त किया है। जांच के दौरान पुलिस ने टैब की जांच की जिससे इस बात का पता चल सका कि पहली किस्त 43 लाख की सोमवार शाम तक देनी थी, जबकि दूसरी किस्त मंगलवार सुबह दो करोड़ की देनी थी। पुलिस ने महिला पत्रकार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस द्वारा बताया गया आज दोपहर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला पत्रकार उनके पास आई है तथा उसने एक खबरिया चैनल के संपादक आलोक का पत्र उन्हें दिया है। महिला उनसे ढाई करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के सभी आला अधिकारी पहुंचे और महिला पत्रकार को हिरासत में ले लिया। 
 
बताया गया कि पुलिस महिला पत्रकार से पूछताछ कर रही है। उसका संपादक आलोक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में छह से सात लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक चैनल बंद होने के बाद से आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग का काम शुरू कर दिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »