29 Mar 2024, 03:02:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार पर लगा विराम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:16AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार शाम पांच बजे थम गया। इस चरण में 23 अप्रैल को  13 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों की 116 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा। साथ ही, ओडिशा  विधान सभा की 42 सीटों के लिए भी वोट डाले जायेंगे। मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू होगा और छह बजे समाप्त हो जायेगा। इस चरण में  समाजवादी पार्टी के  संस्थापक मुलायम सिंह यादव, आजम खां, जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव, संतोष गंगवार और वरुण गांधी जैसे दिग्गज नेताओं की  प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, गुजरात की सभी 26, गोवा की दो, जम्मू कश्मीर की एक, कर्नाटक की 14, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव-की एक-एक सीट शामिल हैं।
 
इसके अलावा  तमिलनाडु के वेल्लोर और त्रिपुरा की पश्चिम सीट भी शामिल हैं, जहां पहले  दूसरे चरण में मतदान होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस  के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार अभियान में अपने अपने पार्टी उम्मीदवारों के  लिए मतदाताओं का समर्थन मांगा। तीसरे चरण के चुनाव में 249 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदनगर और माढ़ा लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार किया, वहीं  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं को  संबोधित किया। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों  मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली  और पीलीभीत के  मतदान होगा।
 
पिछले आम चुनाव में  इनमें से  सात सीटों भारतीय जनता पार्टी की झोली में गयी थी जबकि मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गयी थीं। ओडिशा की छह लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम गया। भाजपा और बीजू जनता दल समेत कई  दलों के नेताओं ने सघन प्रचार  किया। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भुवनेश्वर, कटक, पुरी, संबलपुर,  क्योंझर और ढेंकनाल लोकसभा सीटों और विधानसभा के 42 सीटों पर मतदान होगा।  तीसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में बीजद के बी महताब, पिनाकी मिश्रा,  अरुप पटनायक, भाजपा के संबित पात्रा, प्रकाश चंद्र मिश्रा और अपराजिता  सारंगी आदि शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »