29 Mar 2024, 06:51:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 24 घंटे में 60 से अधिक आतंकवादियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 9:28PM | Updated Date: Apr 21 2019 9:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान सुरक्षा बलों के अभियान में 60 से अधिक सरकार विरोधी आतंकवादी मारे गये  हैं। सरकार ने आतंकवादियों के सफाए के लिए संयुक्त अभियान तेज कर दिया है। प्रांतीय सरकार की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार सरकारी बलों ने  अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत गजनी के गेरो जिले के पनाह इलाके में सशस्त्र आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया  जिसमें सात विद्रोही घटनास्थल पर मारे गये और तीन अन्य घायल हो गये। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मोहम्म्द जावाद हाजरी ने संवाद समिति शिन्हुआ को बताया कि इसी तरह शनिवार रात देश के उत्तरी तखार प्रांत के दश्त-ए-कला जिले में सुरक्षा बलों और तालीबान समूह के बीच संघर्ष में पांच सशस्त्र आतंकवादी मारे गये और दो अन्य घायल हो गये। सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार शनिवार से दक्षिणी प्रांत जाबुल के नावबहार जिले के सैकल घारा इलाके में लड़ाकू विमानों के तालिबानी ठिकानों पर किये गये हमले में कम से कम 28 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शनिवार से पूर्वी वारदाक प्रांत में 17 आतंकवादी मारे गये और उरुजगान प्रांत में सात विद्रोही मारे गये।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »