20 Apr 2024, 09:58:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP उम्मीदवार बोलीं- जो व्यक्ति मौजूद नहीं है, उसका फर्जी वोट डाल देना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 5:29PM | Updated Date: Apr 21 2019 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बदायूं से बीजेपी उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में संघमित्रा मौर्य अपने कार्यकर्ताओं को फर्जी वोट डालने के लिए उकसाती नजर आ रही हैं। वीडियो में संघमित्रा मौर्य एक जनसभा के दौरान अपने कार्यकर्ताओं से कह रही हैं कि जो व्यक्ति मौजूद नहीं है, उसका मतदान चोरी छुपे कर सकते हैं। 
 
यही नहीं संघमित्रा कह रही हैं - एक भी वोट बचने ना पाए चाहे फर्जी वोट डालना पड़े। वोट जरूर डालना... जो लोग बाहर हैं, यहां पर मौजूद नहीं हैं, उनका वोट बेकार नहीं जाना चाहिए। इतना सब कुछ चलता है चुनावों में। इस वीडियो को सामने आने के बाद संघमित्रा ने सफाई दी और कहा कि वीडियो को एडिट कर पेश किया गया है।
 
संघमित्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा - मैं कभी भी किसी को फर्जी काम के लिए प्रोत्साहित नहीं करूंगी। मैंने जो कहा है कि उसे गलत तरीके से दिखाया गया है। वीडियो एडिट किया गया है। बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब संघमित्रा ने इस तरह का बयान दिया हो, इससे पहले उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर आपके बीच कोई गुंडागर्दी करने आता है तो मैं उन गुंडों से भी बड़ी गुंडी बन जाऊंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »