16 Apr 2024, 17:45:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गैंगरेप की शिकायत करने पहुंची पीड़िता से पुलिस स्टेशन में रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 2:33PM | Updated Date: Apr 19 2019 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सामूहिक बलात्कार की शिकार एक महिला के साथ पुलिस अधिकारी ने बलात्कार किया। ऐसा पीड़िता ने दावा किया है। बताया गया है कि पुलिस अधिकारी ने उसे दुष्कर्म से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए बुलाया था।    
 
पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, ऊंच शरीफ शहर की रहने वाली महिला ने दावा किया है पुलिस अधिकारी उसको इंटरव्यू लेने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि इस बारे में किसी को भी बताने की गलती भी न करना। 
 
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दो लोगों द्वारा बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट पीड़िता ने अहमदपुर ईस्ट पुलिस स्टेशन दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने 12 फरवरी को पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था और दावा किया कि वह उसका बयान दर्ज करना चाहता है। मामला सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया और पाकिस्तान पुलिस ने तत्काल प्रभाव से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि पाकिस्तान में लगातार यौन शोषण की घटनाएं आ रही हैं। बीते साल नवंबर में पाकिस्तान के एक हॉस्पिटल में बेहोश महिला के साथ स्टाफ द्वारा रेप करने की घटना सामने आई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »