29 Mar 2024, 04:11:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी ने पुर्तगाल में अपने नागरिकों की मौत की पुष्टि की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 11:11AM | Updated Date: Apr 18 2019 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने पुर्तगाल के मडेइरा द्वीप में बुधवार को हुई बस दुर्घटना में जर्मनी के नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने देर बुधवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘पुर्तगाल के मडेइरा द्वीप में हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकार हमें गहरा दुख हुआ है। 

दुर्भाग्य से इस दुर्घटना के शिकार हुए लोग जर्मनी के नागरिक थे। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार और उनके दोस्तों के प्रति हमारी संवेदना है।’’ मंत्रालय ने दुर्घटना से प्रभावित लोगों के परिवारों की मदद के लिए एक हॉटलाइन फोन नंबर भी प्रकाशित किया है।
 
उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल के मडेइरा द्वीप में बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार शाम साढ़े छह बजे एक पर्यटक बस दुर्घनानाग्रस्त हो गयी, जिसके कारण जर्मनी के 28 नागरिकों की मौत हो गयी। मरने वालों में 11 पुरुष तथा 17 महिलाएं शामिल हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »