29 Mar 2024, 06:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 30 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 6:15PM | Updated Date: Apr 17 2019 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका की पुलिस के मुताबिक नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 30 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि देश भर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो गयी जबकि कम से कम 200 लोग घायल हो गये।       
 
मोटर यातायात शाखा पुलिस के प्रमुख डीआईजी अजीत रोहाना ने पत्रकारों को बताया कि 13 से 17 अप्रैल तक नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 1270 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
रोहाना ने बताया कि यातायात संबंधी अन्य नियम तोड़ने के मामले में पुलिस ने 34 हजार से अधिक मामले दर्ज किए हैं।  कोलंबो के राष्ट्रीय अस्पताल के हवाले से सूचना विभाग ने बताया कि नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा दुर्घटनाएं हुईं। श्रीलंका में इस बार 14 अप्रैल से नव वर्ष की शुरुआत हुई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »