25 Apr 2024, 23:08:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया : सिरफिरे ने छुरे से किया हमला, 5 लोगों की मौत, 13 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 3:36PM | Updated Date: Apr 17 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने एक इमारत के एक हिस्से में आग लगाने के बाद वहां से जान बचाकर भाग रहे लोगों पर छुरे से हमला कर दिया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने बताया कि राजधानी सोल के नजदीक जिन्जू में एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित अपने ही फ्लैट में आग लगा दी। इसके बाद वह आदमी सीढ़ियों से उतरकर दूसरी मंजिल पर पहुंच गया और उसने इमारत ने बाहर निकल रहे लोगों पर छुरे से हमला कर दिया।
 
इस हमले में एक 12 वर्षीय लड़की समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल आठ लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इमारत में लगी आग पर 20 मिनट  में काबू पा लिया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति पर गोलियां चलायीं लेकिन उसे एक भी गोली नहीं लगी। पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस को बताया कि समय पर मजदूरी नहीं मिलने के कारण उसने ऐसा किया।  पकड़ा गया व्यक्ति बेरोजगार है और वह पूर्व में मानसिक परेशानियों का सामना कर चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »