29 Mar 2024, 15:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में भारी बारिश, बाढ़ से 5 लोगों की मौत, 17 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 6:44PM | Updated Date: Apr 16 2019 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेरात। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में भारी बारिश और बाढ़ के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 17 लापता हैं। स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जैलानी फरहाद ने शिन्हुआ को बताया पिछले 24 घंटों से अधिक समय में हेरात प्रांत के अदरासकान, जावोल और ओबे जिलों में बड़े इलाको भारी बारिश के बाद बाढ़ से घिरा हुआ है जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और अन्य 17 लापता हैं।
 
प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ में कई रिहायशी मकान, जमीन और बाग बह गये हैं और शिदांड जिले में हेरांत-कंधार राजमार्गों का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है, जहां करीब 100 घरों के लोगों को सुरक्षित इलाकों को स्थानांतरित कर दिया है। देश की राजधानी में काबुल नदी में बाढ़ आने के बाद एक व्यक्ति के मरने की सूचना मिली है, जहां सरकार ने नदी के दोनों तटों पर स्थित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों और घरों के लोगों को घर छोड़कर अन्य सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी थी।
 
नदी में बढ़ते हुए पानी के प्रवाह से स्थिति अनियंत्रित हो गयी है। इस वर्ष 28 मार्च को पूरे देश में मूसलाधार बारिश और भारी बाढ़ आने के कारण 130 लोग मारे गये थे और अन्य 200 लोग घायल हुए थे। उत्तरी बडख्शान, कुंदुज और पश्चिमी फराह प्रांत में अधिकतर स्थानों पर बाढ़ के कारण चार हजार घर पूरी तरह से नष्ट हो गये और अन्य पांच हजार घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा तथा 27 किलोमीटर लम्बी सड़क ध्वस्त हो गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »