24 Apr 2024, 11:26:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती है प्रियंका, राहुल जल्‍द लेंगे फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 5:40PM | Updated Date: Apr 13 2019 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी ने वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने पर हामी भर दी हैं। अब राहुल गांधी को इस पर आखिरी फैसला करना है। बता दें अगर कांग्रेस प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनावी मैदान में उतारती है तो यहां कांटे की टक्कर हो होगी।
 
कांग्रेस में महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी काफी सक्रीय हैं और लगातार पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में प्रचार कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक समर्थक के सवाल पर वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात भी कही थी।
 
बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद उनके जीत के अंतर को देखते हुए पार्टी के रणनीतिकार सक्रीय हो गए हैं। उनका तर्क है कि जैसे राहुल को अमेठी में बीजेपी घेर रही है, उसी तरह मोदी को वाराणसी में घेरा जाए। हालांकि इस बारे में अभी आखिरी फैसला नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस फैसले से पहले सपा-बसपा से बातचीत कर उनसे इस सीट पर समर्थन की मांग करेगी।
 
दरअसल, जब से प्रियंका गाधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव और पूर्वी यूपी की कमान दी गई है, तब से ही कार्यकर्ता उन्हें चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं। अभी तक कांग्रेस ने प्रियंका को कोई सीट नहीं दी है और कयास लगाए जा रहे थे कि शायद पीएम मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस उन्हें वाराणसी सीट से उतार सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »