20 Apr 2024, 13:30:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 5:20PM | Updated Date: Apr 13 2019 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुल-ए-खुमरी। अफगानिस्तान में उत्तरी प्रांत बागलान के बागलान-ए-मर्कजई जिले में शनिवार को तालिबान आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया जिसमें आठ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये। जिले के गवर्नर खानजादा मजलोमयार ने बताया कि सशस्त्र आतंकवादियों के समूह ने शनिवार तड़के सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया। हमले में आठ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये। हमले के बाद आतंकवादी फरार हो गये।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी भी हताहत हुए हैं। प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी से 15 किलोमीटर दूर स्थित बागलान-ए-मर्कजई जिला तालिबानी आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है। तालिबानी आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह घोषणा की थी कि वे अपना तथाकथित सालाना हमला शुरू करने जा रहे हैं। इसके बाद से संगठन ने अफगानिस्तान में कई हमले किये हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »