18 Apr 2024, 08:02:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सूडान में हिंसक प्रदर्शनों में 16 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 3:09PM | Updated Date: Apr 13 2019 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खार्तूम। सूडान में पिछले दो दिन में हिंसक प्रदर्शन और अशांति के कारण 16 लोग मारे गये हैं। स्थानीय चैनल अल-हदथ टेलीविजन ने शनिवार को बताया कि राजधानी खार्तूम में हिंसा के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई। सूडान गत दिसबंर से हिंसक प्रदर्शनों का सामना कर रहा है। देश की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण व्यापक पैमाने पर शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन लगभग 30 वर्षों तक सत्ता में रहे राष्ट्रपति उमर बशीर के खिलाफ आंदोलन में तब्दील हो गये।
 
सूडान की सेना ने राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का साथ दिया और तख्ता पलट राष्ट्रपति का तख्ता पलट कर सत्ता का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। सेना ने एक सैन्य परिषद का गठन कर दो साल के लिए सत्ता उसके हाथों में सौंप दी है हालांकि विपक्ष सैन्य परिषद से असैनिक सरकार को सत्ता हस्तांतरित करने की मांग कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »