20 Apr 2024, 04:23:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनुदेशक की आत्महत्या को लेकर बीजेपी पर बरसीं प्रियंका गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 2:01PM | Updated Date: Apr 13 2019 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अनुदेशक की आत्महत्या मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल कर्मचारियों को उस स्थिति में ले आया है, जहां वे आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया, बांदा की ये घटना बहुत ही दुखद है। 
 
भाजपा ने आज कर्मचारियों को इस स्थिति में ला दिया है कि वो आत्महत्या को मजबूर हैं। अनुदेशकों के साथ भाजपा ने ऐसा धोखा किया है कि हमारे ये मेहनती कर्मचारी भीषण आर्थिक तंगहाली झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी। कथित तौर पर, उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के एक गांव के एक मिडिल स्कूल में अनुदेशक राजेश कुमार पटेल ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली थी। वह पिछले तीन महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »