28 Mar 2024, 20:04:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान : क्वेटा शहर की सब्जी मंडी में में भीषण बम विस्फोट - 16 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 11:27AM | Updated Date: Apr 12 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। पाकिस्तान में क्वेटा शहर के हजार गांजी सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों को बोलन मेडिकल कॉम्पलेक्स एवं सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोट वाली जगह की घेराबंदी कर दी है। 
 
पुलिस उप महानिदेशक (डीआईजी) अब्दुल रज्जक चीमा ने विस्फोट में 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। यह विस्फोट हजारा समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाकर किया गया। पीड़ितों में ज्यादातर सब्जी विक्रेता हैं। डीआईजी चीमा ने कहा विस्फोट में मारे गये लोगों में ज्यादातर हजारा समुदाय के सदस्य हैं। बम विस्फोट में फ्रंटियर कोर के एक जवान की भी मौत हो गयी।
 
पुलिस ने मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका जतायी है। विस्फोट स्थल के लिए बचाव टीम, पुलिस और फ्रंटियर कोर के जवान पहुंच गये है। इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है और घटनास्थल पर बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। हजारा समुदाय को सांप्रदायिक हिंसा के तहत निशाने पर लिया जाता है क्योंकि वे अपनी शारीरिक कद काठी के कारण आसानी से पहचाने जा सकते हैं। इससे पहले क्वेटा के पुलिस महानिरीक्षक ने मीडिया को आठ लोगों के मारे जाने और सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की थी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »