20 Apr 2024, 13:30:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में खदान हादसे में पांच मजदूरों की मौत, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2019 5:17PM | Updated Date: Apr 10 2019 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। मध्य इंडोनेशिया के कालीमंतान प्रांत में एक मोती खदान में हुए भूस्खलन में पांच मजदूरों की मौत हो गई है और दो अन्य  घायल हो गए है। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बुधवार को यहां जानकारी दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ये मजदूर बंजारबारू शहर में एक परंपरागत खदान में काम कर रहे थे और उसी समय भूस्खलन हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश  के कारण भूस्खलन हुआ और ये मजदूर दब गए।घटना के समय सात लोग दब गए और इनमें से पांच के शव बाद में बरामद  कर लिए गए । दो मजदूरों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »