28 Mar 2024, 17:40:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेठी से पर्चा भरने से पहले राहुल का रोड शो, साथ में हैं प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2019 12:45PM | Updated Date: Apr 10 2019 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग में अब सिर्फ एक दिन बचा है। गुरुवार को 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से नामांकन भरेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और गोवा में रैली करेंगे। यहां हम आपको चुनाव से जुड़ी हुई दिनभर की बड़ी खबरें बताएंगे। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां बने रहिए।
 
गुजरात के जूनागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर गरीबों और गर्भवती महिलाओं का पैसा लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के लिए पहले कर्नाटक एटीएम था, अब मध्य प्रदेश एटीएम बन गया है।' मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और वहां पृथक प्रधानमंत्री चाहने वालों का समर्थन करती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »