17 Apr 2024, 04:25:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी राज में दुनिया में बढ़ा भारत का रूतबा : सुषमा स्वराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 2:09PM | Updated Date: Apr 9 2019 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दावा किया कि  पिछले पांच सालों के दौरान दुनिया भर में भारत का रूतबा बढ़ा है। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विजय संकल्प योद्धा सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज ने कहा कि यह मोदी सरकार की विदेश नीति का  ही असर है कि पाकिस्तान के विरोध के बावजूद इस्लामिक देशों के संगठन  के  सम्मेलन में भारत को गेस्ट आफ आनर दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सीट खाली थी और भारत वहां पर मौजूद था।  50 साल पहले जिस संगठन ने पाकिस्तान के विरोध के कारण भारत के विदेश मंत्री  को सम्मेलन में भाग नही लेने दिया था आज वही सम्मेलन भारत को दूसरे  नजरियें से देख रहा है। भाजपा आईटी विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस  द्वारा आतंकवाद के मुद्दे को खारिज करने पर कहा कि यदि राहुल आतंकवाद को  मुद्दा नही मानते हैं तो उन्हें अपनी और अपने परिवार की  सुरक्षा को लौटा  देना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान पर युद्ध का उन्माद फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि पुलवामा अटैक के बाद भारत ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »