20 Apr 2024, 06:33:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गोद भराई समारोह में गोलीबारी - दो बच्चों सहित छह लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 12:52PM | Updated Date: Apr 8 2019 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिकागो। गोद भराई समारोह के लिए आए लोगों पर की गई गोलीबारी में दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। गोलीबारी दो लोगों ने की थी। मामला पुरानी रंजिश का लगता है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों को घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है, क्योंकि चश्मदीद सहयोग नहीं कर रहे हैं।
 
शिकागो पुलिस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लेलमी ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है। आठ वर्षीय एक बच्चा और 10 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि तीन पुरुष, जिनकी उम्र 23 से 48 के बीच है और 29 वर्षीय एक महिला को भी गोली लगी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अभी तक किसी की पहचान जाहिर नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »