28 Mar 2024, 18:27:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील बांध हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 224 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 10:21AM | Updated Date: Apr 8 2019 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्राजीलिया। ब्राजील में दक्षिण-पूर्वी प्रांत मिनस गेरैस के ब्रूमादिन्हो क्षेत्र में बांध टूटने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है। 
जी1 मीडिया के अनुसार, पिछली रिपोर्ट में 217 लोगों की मौत की पुष्टि की गयी थी जो अब बढ़कर 224 हो गयी है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 69 लोग अभी लापता है। 
 
उल्लेखनीय है कि ब्रूमादिन्हो में वैले के कोर्रेगो डो फीजाओ खदान में 25 जनवरी को एक बांध टूट जाने के बाद आयी बाढ़ से काफी तबाही हुई थी। हादसे के बाद लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। इससे पहले 2015 में भी ब्राजील में मिनास गेराइस के मरियना इलाके में इसी तरह के हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »