29 Mar 2024, 02:10:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वुसिक ने पुतिन के दौरे को महत्वपूर्ण बताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 9:35AM | Updated Date: Mar 25 2019 9:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेलग्रेड। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने रविवार को कहा कि जनवरी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। वुसिक रविवार को रूस की विदेशी सहयोग एजेंसी रॉस्सोट्रूडिंचेस्तोवो की प्रमुख एलोनोरा मित्रोफानोवा से मुलाकात की। सुश्री मित्रोफानोवा शनिवार को सर्बियाई रूढ़िवादी चर्च और रूसी कंपनी गजप्रोम नेफ्ट के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के समारोह पर बेलग्रेड आयी थी।

 
वुसिक प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति वुसिक ने एक बार फिर से बताया कि जनवरी में व्लादिमीर पुतिन की यात्रा सर्बियाई रूसी संबंधों के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक थी जिसके दूरगामी राजनीतिक और आर्थिक परिणाम हैं।  वुसिक ने सेंट सावा चर्च में सजावट के काम के लिए जारी वित्तीय समर्थन के लिए रूस को धन्यवाद दिया।
 
सर्बियाई नेता ने यूनेस्को और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में कोसोवो मुद्दे पर सर्बियाई स्थिति के लिए रूसी समर्थन की भी प्रशंसा की। पुतिन 17 जनवरी को मास्को और बेलग्रेड के साथ सर्बिया का दौरा किया और यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »