29 Mar 2024, 02:29:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

माली सैन्य शिविर पर जिहादियों का हमला, 21 सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 4:03PM | Updated Date: Mar 18 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बमाको। मध्य माली में सेना के एक शिविर पर संदिग्ध जिहादियों के हमले में 21 सैनिक मारे गए हैं। सेना के सूत्रों ने बताया कि कार और मोटरसाइकिल से आए हमालवरों ने मोप्ती क्षेत्र में रविवार को डिओउरा सैन्य शिविर पर हमला कर दिया। चरमपंथी समूहों और अस्थिरता से जूझ रहे देश में सेना पर यह ताजा हमला है। सेना के एक सूत्र ने कहा, अभी तक 21 शव मिले हैं।’
 
माली की सेना के अनुसार यह हमला सेना से भागे हुए कर्नल बा अग मूसा के नेतृत्व में आतंकवादी समूहों ने किया। दूसरे सैन्य सूत्रों ने बताया कि हमले से काफी नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रपति इब्राहिम बूबकर कीटा ने टि्वटर पर कहा कि माली के लोग आतंकवादी कृत्यों के खिलाफ एकजुट हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »