19 Apr 2024, 04:29:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कांगो में पटरी से उतरी ट्रेन - 24 लोगों की मौत, कई गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 3:53PM | Updated Date: Mar 18 2019 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किन्शाशा। कांगो के कासाई प्रांत में रविवार को एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण 24 लोगों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 24 शव बरामद हुए हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक सूत्र ने कहा, ट्रेन में चढ़े ज्यादातर लोग बेटिकट थे क्योंकि यह एक मालगाड़ी थी।' सूत्रों ने बताया कि ल्यूम्बे नदी पर बने पुल से कई डिब्बे पानी में गिर गए और पांच डिब्बे अभी भी पलटे हुए हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पास के काकेंगे अस्पताल ले जाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »