20 Apr 2024, 14:13:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया की कद्दावर जूली बिशप ने की राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 3:30PM | Updated Date: Feb 21 2019 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की कद्दावर नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री जूली बिशप ने गुरुवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। बिशप ने यह घोषणा प्रश्नकाल के बाद दिये गये बयान में की। उन्होंने संसद में कहा, 'मैं इससे गौरवान्वित महसूस करती हूं कि लिबरल पार्टी के 75 साल के इतिहास में उसके नेतृत्व के लिए चुनाव लड़ने वाली मैं पहली महिला थी।' वह सरकार के दो कार्यकाल तक मंत्री पद पर बनी रहीं। 
 
बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया कि बिशप के गत अगस्त में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के दौरान पार्टी के आंतरिक चुनाव में पराजित होने के बाद उनके भविष्य को लेकर अटकले लगायीं जा रही थीं। चुनाव में स्कॉट मॉरिसन को जीत मिली थी। इस उथल-पुथल में उनका पार्टी की उपनेता के रूप में 11 साल का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। बिशप ने कहा कि वह मई में संभावित चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि वह लिबरल पार्टी की पहली महिला उपनेता होने के साथ दो दशकों तक पर्थ से निर्वाचित हुई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »