नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद लोगो का गुस्सा अब व्यापार में भी दिखाई देने लगा हैं। जो जरूरी वस्तुओ का आयात -निर्यात था उसमे कमी आईं हैं। बहुत से व्यापारी एवं किसानों ने माल भेजना बंद कर दिया है। पाकिस्तान को निर्यात किए जाने वाले सामानों पर भारत ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया गया।
जानकारी के अनुसार,भारतीय किसानो ने अपने उत्पाद पाकिस्तान को भेजने से मना कर दिया। मध्य प्रदेश के किसानों ने भी पाकिस्तान को टमाटर भेजने से साफ इनकार किया है और पाकिस्तान में इसका असर दिखाई दे रहा हैं। टमाटर के दाम बहुत महंगे गए। और दूसरी सब्जिओ का भी यही हाल हैं।
आजादपुर मंडी में व्यापारियों ने वहां माल नहीं भेजने का फैसला किया है। जो कि पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फल-सब्जियां ऐसी मंडी से प्राप्त होती थी टमाटर व्यापार संघ के प्रेसिडेंट अशोक कौशिक ने बताया की पाकिस्तन में इस मंडी से रोजाना 75 से 100 ट्रक जा रहा था। लेकिन इस हमले के बाद व्यापारियों ने भेजना बंद कर दिया हैं। ये सप्लाई अटारी -बाग मार्ग से होती थी। था दूसरी सब्जिया ,फल कपास , आदि के कारोबारी भी इस मार्ग से बुकिंग बंद कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक टमाटर के दाम1 80 रुपए किलो पहुंचे ,जबकि भारत के सब्जी मार्केट में 10 रूपये प्रति किलो के आसपास है। इसी के अनुसार अन्य सब्जियों के भाव भी दो से तीन गुना हो गए हैं। प्याज पहले 10 -15 रूपये किलो बिक रहा था, वहीं अब प्याज के भाव 30 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। खिरे और तोरई 80 रूपये प्रति किलो ,भिंडी 120 रूपये प्रति किलो बिक रही हैं।