19 Apr 2024, 08:38:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जैश के आतंकियों का मारा जाना बड़ी कामयाबी : राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 2:56PM | Updated Date: Feb 19 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा हमले के मास्टर माइंड समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों द्वारा ढेर किए जाने को बड़ी कामयाबी बताया है। राजनाथ सिंह ने यहां एक कार्यक्रम से इतर इस संबंध में पूछे जाने पर कहा - हमारी सेना और सुरक्षाबलों के जवान सारे कामों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षा और सेना के जवानों के लिए यह अच्छी कामयाबी है, बड़ी कामयाबी है।
 
उल्लेखनीय है कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा में सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इनमें एक रशीद गाजी भी शामिल है जिसे पुलवामा जिले में 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हुए हमले का मास्टर माइंड माना जा रहा था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »