29 Mar 2024, 02:04:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू हिंसा, पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 7:40PM | Updated Date: Feb 17 2019 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पुलवामा आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों के शहीद होने की घटना के बाद शुक्रवार को जम्मू में आयोजित बंद के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक दस लोगों को हिरासत में लिया है और हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की है। पुलिस ने बताया कि हिंसा में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की रियायत नहीं बरती जाएगी।
 
उन्होंने लोगों से शांति बनाएं रखने में सहयोग की मांग की है और इलाके में अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई है। जिला अधिकारी रमेश कुमार ने हालात के मद्देनज़र अगले आदेश तक सभी शराब की दुकानों को बंद रहने के निर्देश दिए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »