29 Mar 2024, 02:38:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के निमंत्रण पर पत्‍नी के साथ भारत पहुंचे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 5:27PM | Updated Date: Feb 17 2019 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने की। अर्जेंटीना की राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी जुलियाना अवाडा, अर्जेंटीना सरकार के कई मंत्री-अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। अपनी इस आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान वे नई दिल्ली के अलावा आगरा और मुंबई में जाएंगे। 
 
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 17-19 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति की ये यात्रा भारत-अर्जेंटीना राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वें वर्ष के उपलध्य में हो रही है। यह 30 नवंबर-01 दिसंबर, 2018 में जी-20 के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अर्जेंटीना की यात्रा के बाद हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »