24 Apr 2024, 03:43:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है अमेरिका: पोम्पियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 11:44AM | Updated Date: Feb 17 2019 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के निहायत ही हैवानियतपूर्ण हमले के खिलाफ भारत को लगातार वैश्विक समर्थन मिल रहा है और इसी क्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका देश भारत के साथ है। इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने भी आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पाकिस्तान को आतंकवादियों को संरक्षण और मदद देने पर तुरंत पाबंदी लगाने को कहा था।
 
पोम्पयो ने पुलवामा आतंकवादी हमले के खिलाफ पाकिस्तान को आगाह किया कि वह आतंकवादियों को मदद पहुंचाना और उनका सुरक्षित पनाहगाह बनना तुरंत बंद करे, इससे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो जाएगा। पोम्पियो ने ट्वीट किया, भारतीय सुरक्षा बलों पर हुए भीषण हमले की अमेरिका आलोचना करता है। इस हमले में जान गंवाने वाले जवानों और उनके परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। उन्होंने कहा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले आतंकवादियों को संरक्षण देना बंद करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »