18 Apr 2024, 22:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकी मसूद अजहर पर बैन लगाने पर अमेरिका से बात करेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 11:41AM | Updated Date: Feb 16 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में रोष उबल रहा है। ऐसी स्थिति में भारत और अमेरिका आतंकवाद के विषय पर बातचीत करने की तैयारी में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के विषय को प्रमुखता से रखा जाएगा। भारत के अधिकारी अमेरिका पर यह दबाव बनाएंगे कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तहत उस आतंकी संगठन को प्रतिबंधित करने के लिए प्रस्ताव लाया जाए, जो भारत की आत्मा को लहूलुहान कर रहा है। जिसने पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले में आरोपी है और पाकिस्तान की शरण लेकर वारदातों को अंजाम दे रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »