25 Apr 2024, 13:08:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे जीतराम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 5:42PM | Updated Date: Feb 15 2019 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। जम्मू - कश्मीर के पुलवामा में कल आतंकी हमले में शहीद हुए 92 बटालियन के जवानों में अलवर जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुन्दरावली गांव के जवान जीतराम दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे। सूत्रों के अनुसार शहीद जीतराम का पार्थिव शरीर कल तक उनके गांव पहुंचने की संभावना है। गाँव मे उनके शहीद होने की सूचना पर मातम छा गया है।

ग्रामीणों एवं उनके परिजनों ने आज बताया कि एक महीने की छुट्टी बिताने के बाद शहीद जीतराम 12 फरवरी को ड्यूटी पर लौटे थे। वह आठ वर्ष पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और चार वर्ष पहले ही उनका विवाह हुआ था। जीतराम की शहादत की सूचना उनकी पत्नी, मां को अब तक नहीं दी गई। उनको चाचा पूरण को ही इसकी जानकारी है। 

 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »