29 Mar 2024, 01:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति कोविंद ने जेटली को सौंपा वित्त, कॉर्पोरेट मंत्रालय का प्रभार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 3:43PM | Updated Date: Feb 15 2019 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को फिर वित्त और कॉरपोरेट मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर जेटली को यह जिम्मेदारी सौंपी। जेटली ने सुबह सुरक्षा से संबंधित मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया। वह अमेरिका में उपचार के बाद गत नौ फरवरी को स्वदेश लौटे थे।
 
केंद्रीय मंत्री किडनी प्रत्यारोपण के बाद इसकी जांच के लिए 13 जनवरी को अमेरिका गये थे। इसी कारण वह वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट भी पेश नहीं कर सके। जेटली के अमेरिका जाने के कारण श्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था। जेटली का पिछले वर्ष 14 मई को किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था और गत 13 जनवरी को वह उपचार के लिए अमेरिका रवाना हो गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »