19 Apr 2024, 13:16:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ. कोरिया सामूहिक विनाश के हथियार बनाना रख सकता है जारी : अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 11:16AM | Updated Date: Feb 15 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने आशंका व्यक्त की है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण समझौता होने के बावजूद भी उत्तर कोरिया के सामूहिक विनाश के हथियारों का निर्माण जारी रख सकता है। अमेरिका के परमाणु, रासायनिक और जैविक रक्षा कार्यक्रमों के सहायक रक्षा सचिव गाइ रॉबर्ट्स ने गुरुवार को दोनों देशों के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर होने वाले द्विपक्षीय उच्च-स्तरीय शिखर सम्मेलन से पूर्व यह आशंका व्यक्त की।
 
उन्होंने कहा, खुफिया एजेंसियां का आकलन है कि उत्तर कोरिया सामूहिक विनाश के हथियारों का भंडारन, निर्माण और वितरण प्रणाली को नहीं छोड़ेगा। हम लगातार उनकी परमाणु निरस्त्रीकरण के समझौते की शर्तों के विपरित गतिविधियों का अवलोकन रहे हैं। रॉबर्ट्स ने गुरुवार को परमाणु निवारण सम्मेलन में कहा, अगर हम वास्तव में परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर किसी तरह के समझौते पर पहुंचते भी हैं तो भी कोरियाई प्रायद्वीप को सामूहिक विनाश के हथियारों से मुक्त करना एक बड़ी चुनौती होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »