29 Mar 2024, 14:18:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईयू ईरान के प्रति अपना रही है ‘दोहरा रवैया’: रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 11:23AM | Updated Date: Feb 12 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने सोमवार को यूरोपीय संघ (ईयू) की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ईयू ईरान के प्रति ‘दोहरा रवैया’ अपना रहा है। रयाबकोव ने कहा, ईयू को अपनी दोहरे रवैये से ऊपर उठना होगा। ईयू अमेरिका को नाराज किये बिना कुछ करना चाहता है। उसके प्रयास ईरान को तभी दिखाई पड़ेंगे जब उनके पक्ष में कुछ किया जाएगा।
 
ईयू को वास्तविक सहयोग के पक्ष में खड़ा होने का निर्णय लेकर सही विकल्प को चुनना है। रूस के विदेश मंत्री ने मास्को स्थित ईरान दूतावास में स्वागत के बाद यह बात कही। रयाबकोव ने कहा कि ईयू और उसके सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्वीकृत प्रस्तावों और अंतरराष्ट्रीय नियमों को ताक पर रखते हुए ईरान पर प्रतिबंध लगा दिये। उन्होंने कहा कि ईयू सदस्य राष्ट्रों की ईरान मिसाइल कार्यक्रम को बंद या कम करने की मांग अमेरिका को खुश करने में तब्दील हो गयी। रयाबकोव ने ईयू सदस्य देशों से मांग की है कि वे ईरान के साथ सामान्य आर्थिक सहयोग की स्थितियों का निर्माण करने के लिए कदम उठाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »