23 Apr 2024, 16:42:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या 14 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2019 10:16PM | Updated Date: Feb 8 2019 10:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की के इस्तांबुल में गुरुवार को सात मंजिली इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मलबे से आज तीन और लोगों के शव बरामद किये गये जिसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है।  उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

हादसे के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हुर्रियत डेली न्यूज ने बताया कि उन्होंने मलबे के अंदर दबे लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। राहत एवं बचावकर्मियों ने मलबे के नीचे से आज एक 16 वर्षीय किशोर को सुरक्षित बाहर निकाला। गौरतलब है कि इस्तांबुल के करताल जिले में स्थित यह इमारत छह फरवरी को धराशाई हो गई थी। हादसे के समय इमारत में 30 लोग मौजूद थे। इमारत ढहने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »