20 Apr 2024, 05:03:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पंचायती राज के सहारे चलतीं हैं कांग्रेस की सरकारें: राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2019 5:36PM | Updated Date: Feb 8 2019 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि कांग्रेस की सरकारें नौकरशाही से नियंत्रित होकर नहीं, बल्कि 'पंचायती राज' के सहारे चलतीं हैं। गांधी ने आज यहा 'आभार सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की सरकार है। कांग्रेस के मंत्री समेत कोई कार्यकर्ता इस बात को नहीं भूलें कि उनका काम जनता का आदेश सुनना है।

अपने करीब 20 मिनट के संबोधन में गांधी ने कार्यकर्ताओं को 'बब्बर शेर' की संज्ञा देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने ही सरकार बनवाते हुए कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद तक पहुंचवाया है। इस मौके पर उन्होंने पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य को नौकरशाही के दम पर नहीं, बल्कि पंचायतों के दम पर चलाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सभी मंत्री भी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा अपने दरवाजे खुले रखेंगे और ये प्रदेश हर नागरिक का है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »