19 Apr 2024, 19:07:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में आठ मंजिली इमारत गिरने से तीन मौत, 12 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2019 3:51PM | Updated Date: Feb 7 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की के इस्तांबुल में गुरुवार को आठ-मंजिली एक इमारत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य  घायल हो गए। सरकारी प्रवक्ता ने एक  बयान जारी करके बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर बचावकार्य जारी है। बयान के मुताबिक फिलहाल यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने लोग दबे हुए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ‘हुर्रियत’ डेली की रिपोर्ट के मुताबिक कारटल जिले में स्थित इमारत में कुल 43 लोग रहते थे। कुछ स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इमारत गिरने से पहले विस्फोट की आवाज सुनी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »