20 Apr 2024, 09:28:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुआइदो को मान्यता देने वाले वेनेजुएला के अधिकारियों से हटेंगे प्रतिबंध: जॉन बोल्टन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2019 1:02PM | Updated Date: Feb 7 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने वेनेजुएला की सेना के उन वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंधों को समाप्त करने की पेशकश की है जो नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जुआन गुआइदो के प्रति अपनी निष्ठा रखते हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने बुधवार को एक ट्वीट कर यह बात कही। बोल्टन ने ट्वीट किया, अमेरिका वेनेजुएला की सेना के हर उस वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पर लगे प्रतिबंधों को हटाने पर विचार करेगा जो लोकतंत्र के लिए खड़े हैं और राष्ट्रपति जुआन गुआइदो की संवैधानिक सरकार को मान्यता देता है।

यदि नहीं, तो पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय सहायता रोक दी जायेगी। गौरतलब है कि वेनेजुएला में मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ हो रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह सैन्य विकल्प पर विचार कर रहा है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो ने 23 जनवरी को इन विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व करने के साथ ही स्वयं को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जुआन गुआइदो को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देने की घोषणा पहले ही कर दी है। अमेरिका के अलावा अब तक कनाडा, अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, ग्वाटेमाला, होंडुरास, पनामा, पैराग्वे और पेरू ने विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला में हजारों लोग मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व गुआइदो कर रहे हैं। जनवरी की शुरुआत में मादुरो ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी। हाल में संपन्न हुए चुनावों में उन पर गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। मादुरो के नेतृत्व में कई वर्षों से वेनेजुएला गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। बढ़ती कीमतों के अलावा खाने-पीने और दवाईयों की कमी के कारण लाखों लोगों ने वेनेजुएला से पलायन भी किया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »