28 Mar 2024, 16:47:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका ने संभाला कांग्रेस महासचिव का कार्यभार, मिला राहुल के पास वाला कमरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 5:40PM | Updated Date: Feb 6 2019 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को औपचारिक रुप से कांग्रेस महासचिव का कार्यभार संभाल लिया। वाड्रा आज अपराह्न यहां कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्हें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के पास वाला कमरा दिया गया है। 

इसी कमरे में पहले महसचिव के रुप में राहुल गांधी और राजीव गांधी बैठते थे। अपने पहले कार्यदिवस में वाड्रा ने अमेठी से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इससे पहले वह आज अपने पति राबर्ट वाड्रा को छोडने प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय गई जहां वाड्रा को काले धन को सफेद करने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वाड्रा को राहुल गांधी ने हाल ही में महासचिव नियुक्त कर उन्हें पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया था। उस समय वह विदेश में थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »