28 Mar 2024, 18:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 7:21PM | Updated Date: Feb 5 2019 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों के साथ संघर्ष में कम से कम 10 पुलिस अधिकारी मारे गये। स्थानीय चैनल ‘तोलो न्यूज’ ने मंगलवार को बताया कि तालिबान आतंकवादियों ने बागलान ए मरकाजी जिले के हसन ताल गांव में एक पुलिस चौकी पर हमला कर 10 पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी।
 
संघर्ष में चार आतंकवादी भी मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान लंबे समय से अस्थित सुरक्षा स्थिति से जूझ रहा है। सरकार ने तालिबानी आतंकवादियों और कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। तालिबान लगभग दो दशक और आईएस 2015 से अफगानिस्तान में सक्रिय है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »