28 Mar 2024, 13:58:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तानी ने भारतीय चौकियों पर दागे गोले, रॉकेट से हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 4:23PM | Updated Date: Feb 5 2019 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर रॉकेट दागे। भारतीय सेना ने भी दुश्मन सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी में सुबह करीब 10.30 बजे द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने रॉकेट से हमला किया। हमारी ओर से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। 
 
उधर, घाटी में आतंकी हमलों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। सोमवार शाम को श्रीनगर शहर के जवाहर नगर इलाके में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों ने सोमवार की शाम पेट्रोल बम से हमला किया। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ग्रेनेड हमले का दावा किया है। वहीं एनआईए ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मुख्य साजिशकत्र्ता जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को सोमवार को गिरफ्तार किया। अब जांच एजेंसी उसे जम्मू स्थित एनआईए कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। यह हमला वर्ष 2017 में किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »