20 Apr 2024, 09:59:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में तालिबान के तीन आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 2:59PM | Updated Date: Feb 5 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश कबायली जिले दक्षिण वर्जिस्तान जिले में तीन तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने एक बयान जारी कर सोमवार को यह जानकारी दी। बयान में बताया गया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत की सीमा पर दक्षिण वर्जिस्तान में आतंकवादी ठिकाने पर सोमवार को देर शाम को खुफिया अभियान चलाया था।  बयान के अनुसार, अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को देखकर आतंकवादियों ने गोलीबारी की और भागकर पास के पहाड़ी क्षेत्र में चले गये।
 
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पीछा किया और फिर भारी गोलीबारी के बाद तीनों आतंकवादी मारे गये। बयान के मुताबिक आतंकवादियों के पास से हथगोले, संचार उपकरण, मशीन गन और स्थानीय मुद्रा बरामद किये गये हैं। बयान के अनुसार मारे गये आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।
 
वर्तमान में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आक्रामक अभियान ‘‘रद्द-उल फसाद’ के तहत खुफिया-आधारित अभियान चला रही है। देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए यह प्रमुख अभियान 2017 में शुरू किया गया था। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने वर्ष 2009 में एक प्रमुख अभियान के दौरान दक्षिण वर्जिस्तान को तालीबानी आतंकवादी से मुक्त करा दिया था। अफगानिस्तान की सीमा से लगा यह इलाका प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की जन्मस्थली है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »